बाबा विश्वनाथ के दर पर मत्था टेकने के बाद अनंत अंबानी ने काशी के अन्य मंदिरों में भी हाजिरी लगाई। इस दौरान वो भाव विभोर नजर आए। देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी मंगलवार को काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत षोडशोपचार पूजन किया। इस दौरान धाम परिसर में अनंत अंबानी को देखने के लिए लोगों में होड़ मची रही।

अन्य मंदिरों में भी लगाई हाजिरी
मंगलवार को बाबा विश्वनाथ के दर पर मत्था टेकने के बाद अनंत अंबानी ने काशी के अन्य मंदिरों में भी हाजिरी लगाई। इस दौरान वो भाव विभोर नजर आए। अनंत अंबानी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन करके मैं धन्य हो गया। श्री काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद मेरे पूरे परिवार पर बरसता रहे। 

चार्टर्ड प्लेन से आए थे अनंत
बाबा विश्वनाथ धाम परिसर से बाहर निकल कर प्रणाम किया और अपने निजी अंगरक्षकों के साथ अपने गंतव्य को प्रस्थान किया। बता दें कि मंगलवार शाम अनंत चार्टर्ड प्लेन से बाबतपुर एयरपोर्ट आए, फिर सड़क मार्ग से बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचे। बता दें कि अंबानी परिवार काफी धार्मिक है। आए दिन उनके देश के किसी न किसी बड़े मंदिर में दर्शन-पूजन के फोटो-वीडियो सामने आते रहते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *