प्रतापगढ़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को खाद्य निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की। इस दौरान छह खाद्य उत्पादों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। अभियान में अचार, चटनी, मुरब्बा और कैंडी जैसे विभिन्न प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची गई।

सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 अभय कुमार सिंह के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने कई निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोड़े स्थित सत्कार फूड प्रोडक्ट से जिमीकंद का अचार, यदुवंशी आंवला मुरब्बा आहार से आंवला चटनी और अमामऊ स्थित डब्ल्यूएसी फूड प्रोडक्ट से आंवला कैंडी के नमूने लिए गए।

इसके अतिरिक्त, ताला स्थित खण्डेलवाल फूड प्रोडक्ट से बेल कैंडी एवं आंवला मुरब्बा, तथा रंजीतपुर चिलबिला स्थित स्वदेशी एग्रो प्रोडक्ट से आंवला लड्डू के नमूने भी एकत्र किए गए। कुल छह कानूनी नमूने परीक्षण और विश्लेषण के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार दूबे, यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी, डॉ. तूलिका शर्मा और डॉ. शमशुन नेहा भी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *